सफलतम कार्यकाल पूरा कर गृह नगर लौटे थावर चंद गहलोत का किया जोरदार स्वागत

बड़ावदा नगर परिषद ने किया अभिनंदन, 51 किलो वजनी पुष्पमाला पहनाई

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा )। कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में अपना पांच वर्ष तीन माह का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद डॉ.थावरचंद गहलोत अपने गृह नगर नागदा पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने आपका जोरदार स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष मित्र मंडल द्वारा मंच बनाकर स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, सीएमओ अनिल कुमार सक्सेना, बाबूलाल कुमावत, हिंदू जागरण मंच प्रांतीय पदाधिकारी नेपाल सिंह डोडिया, जीवन सिंह चौहान, भेरूलाल गोयल, पुष्पेंद्र सिंह, पार्षद प्रकाश मालवीय, अन्ना गुर्जर,पूनमचंद परमार, भेरूलाल शर्मा,मेहरबान सिंह,राघव सिंह, जितेंद्र बैरागी, घनश्याम भट्ट, प्रदीप मेहता, प्रभुलाल मालवीय, रमेश चौधरी,लोकेंद्र सिंह,पत्रकार शिरीष सकलेचा
आदि ने पगड़ी पहनाकर,शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत भी मौजूद थे। इस दौरान बड़ावदा के साथ आलोट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जगह जगह आपका जोशीला स्वागत हुआ।

जो जिम्मेदारी लो उसे निष्ठा से निभाओ….
अपने स्वागत ,सम्मान के प्रत्युत्तर में गहलोत ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने जो दायित्व, सम्मान दिया वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। मैने भी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता से निभाने का प्रयास किया। आपने मुझे जन समुदाय से आवाहन किया किया कि आप जो भी दायित्व ले उसका निष्ठा पूर्वक निर्वाह करें ताकि पुनः जिम्मेदारी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *