
रतलाम। संभव सांखला ने बैडमिंटन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन में 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित डिवीजन स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रतलाम का गौरव बढ़ाया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संभव सांखला डीआरएम ऑफिस बैडमिंटन क्लब में कोच सुमित कटियार के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अब संभव सांखला 23 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता* में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनसे इस प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन करने की उम्मीद है।
उनकी इस उपलब्धि पर रतलाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव हरीश चंदवानी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।