जबलपुर में 3 जनवरी को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन तथा 27 दिसंबर को इंदौर में जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा

महाकौशल-विंध्य रीजन के सभी ग्रुप निभाएंगे सक्रिय भूमिका, तैयारियों को लेकर फेडरेशन के राष्ट्रीय एवं रीजन पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 3 जनवरी 2027 को जबलपुर स्थित ओरिका क्लब रिसोर्ट में किया जाएगा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर महाकौशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज साधना जैन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस श्री पिसनहारी की मढिया तीर्थ क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, रीजन के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सोशल ग्रुपों के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा बताया गया की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिवेशन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं जबलपुर के गौरव के अनुरूप आयोजित करने के लिए अपने सुझाव दिए। सभी राष्ट्रीय व् ग्रुप पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया। बैठक में महाकौशल-विंध्य रीजन के सभी ग्रुपों के समन्वय से आयोजन को सफल बनाने तथा अधिकाधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 1000 से अधिक दंपति सदस्यों के जबलपुर आगमन की संभावना है ।
बैठक का शुभारंभ रीजन के सचिव हेमंत जैन ने सभी उपस्थितों के स्वागत के साथ किया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जी जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश वर्धमान, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव प्रवीण सिंघई, प्रशांत जैन एवं प्रदीप जैन तथा रश्मि पारस ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संगठन की एकता, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न ग्रुपों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
महाकौशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज साधना जैन, सचिव हेमंत जैन एवं कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घीया उपस्थित रहे। विभिन्न ग्रुपों से सतना मैत्री ग्रुप के अध्यक्ष आनंद जैन, कटनी मेन ग्रुप के अध्यक्ष सुधीर जैन तथा शहपुरा से सौरभ जैन ने सहभागिता की।
आयोजक ग्रुप संस्कारधानी की ओर से अध्यक्ष प्रदीप सुनीता लक्ष्मी, सचिव चित्रा सुनील घीया एवं कोषाध्यक्ष अनिल आरती जैन सहित जबलपुर के सभी ग्रुप के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। जबलपुर मेन ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष विकास जैन, वर्तमान अध्यक्ष सचिन जैन, नगर ग्रुप के सचिव सुरेंद्र जैन, जाबालीपुरम ग्रुप के अध्यक्ष आलोक जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने जबलपुर में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन को सफ़ल बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विचार रखे।
बैठक में सभी ग्रुपों ने राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा आयोजन की जिम्मेदारियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिवेशन को संगठनात्मक एकता, आपसी समन्वय और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बनाने पर सहमति बनी।
राष्ट्रीय महासचिव विनय जी ने 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन की भी विस्तृत जानकारी दी वह दोनों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों को सफल बनाने में भरपूर सहयोग की अपील की बैठक के अंत में रीजन के कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घीया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तदोपरांत स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *