नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस की सख्ती

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध खटकेदार चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम । नवरात्रि उत्सव एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने अवैध धारदार खटकेदार चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण– थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों तथा अवैध हथियार रखने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा।

पहली कार्रवाई: टैंकर रोड, नयागांव रोड–
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टैंकर रोड, नयागांव रोड, रतलाम से प्रवेश उर्फ प्रिन्स पिता सुरेश वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी नयागांव राजगढ़, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को एक लोहे के धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। इस संबंध में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 913/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जब्त सामग्री: एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू, अनुमानित कीमत ₹200।

दूसरी कार्रवाई: टैंकर रोड, नयागांव रोड–
इसी स्थान पर की गई दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पंकज उर्फ वंश पिता सुरेश वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी नयागांव राजगढ़, रतलाम को एक लोहे के धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 914/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जब्त सामग्री: एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू, अनुमानित कीमत ₹100।

तीसरी कार्रवाई: 80 फीट रोड–
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 80 फीट रोड, रतलाम से नवदीप पिता अमरसिंह कुशवाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सज्जन मिल की चाल, रतलाम को एक लोहे के काले रंग के खटकेदार धारदार चाकू के साथ पकड़ा।
इस मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 915/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जब्त सामग्री: एक लोहे का काले रंग का खटकेदार धारदार चाकू, अनुमानित कीमत ₹300।

अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई–
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नवरात्रि उत्सव एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अवैध हथियार, चाकू एवं छुरा लेकर घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों के पालन में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा नियमित गश्त, चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत तीन आरोपियों को अवैध धारदार हथियारों के साथ पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उपनिरीक्षक सरदारसिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक 551 ध्रुवसिंह चौहान, चीता आरक्षक 1115 बबलू, आरक्षक 107 राजेश निम्बोला एवं आरक्षक 1051 विकास गरवाल का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम पुलिस की अपील – रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *