75 से अधिक कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद, शहर को जलसंकट से मुक्ति दिलाने की माता रानी से की प्रार्थना

रतलाम। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की 75 से अधिक कन्याओं का अग्रवाल समाज के परिवारों द्वारा विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। समाजजनों ने कन्याओं का पूजन कर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही रतलाम शहर में व्याप्त जलसंकट को दूर करने और नगरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए माता रानी से विशेष प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में कन्याओं को भोजन प्रसादी ग्रहण कराने के पश्चात उपहार भेंट किए गए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। समाजजनों ने कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में संस्कारों के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में श्री पंचान अग्रवाल समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी, अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष पंकज मित्तल, ओमप्रकाश गोशाला वाले, निश्चल अग्रवाल, रमेश मित्तल, सुमन गोयल, अंतिम बिंदल, रितु अग्रवाल, वर्षा झंडीवाला, सुनीता अग्रवाल, रानी अग्रवाल, हीना नेमानी, रेणु नेमानी, शानू अग्रवाल, अंतिम गर्ग, मोनिका अग्रवाल, कामिनी नेमानी, मेघना मित्तल, प्रियल मित्तल एवं नेहा अग्रवाल सहित समाज की अनेक महिलाओं ने कन्या पूजन का लाभ लिया।
संस्था गठन के बाद लगातार दूसरी बार आयोजन
कार्यक्रम संयोजक कौशिक अग्रवाल एवं जितेंद्र मंगल ने बताया कि अग्रवाल सेवा समिति के गठन के पश्चात यह आयोजन लगातार दूसरी बार किया गया है। समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद बिंदल, महेश गोयल, भावेश गर्ग (जीपी), शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश, संजय सर, मनोज मित्तल (संजू भैया), दर्शिक नेमानी, सुनील गोयल, दीपक, राकेश झंडीवाला, रितेश झंडीवाला, अंकित, विवेक एवं मितेश अग्रवाल सहित अनेक समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।