माताओ ने सर पर अग्नि कलश धारण कर माता रानी की आराधना

  • गुलाब और लाल रंग से सराबोर हुआ माँ कालिका माता परिसर
  • आज 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे नगर निगम से मां कालिका माता की भव्य सवारी निकलेगी

रतलाम 19 अक्टूबर । नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित गरबे के दौरान निलेश झालानी कैलाश व्यास एडवोकेट सुनील भट्ट ने माता रानी की आरती की तथा गरबा रास प्रारंभ करवाया । माताओ ने सर पर अग्नि कलश धारण कर व हाथो में तलवार धारण कर माता रानी के आराधना की।
इस अवसर पर लगभग दो क्विंटल लाल रंग का गुलाल उड़ाया गया ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल संगठन सचिव राधावल्लभ पुरोहित प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया तथा निराश्रित नागरिको को भोजन वितरित किया गया । हवन व कन्या भोज तथा पुरस्कार वितरण किया गया हवन की पूर्णाहुति में कलेक्टर अजय कटेसरिया शामिल हुए। आज 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे नगर निगम से मां कालिका माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी तथा माता रानी नगर के नागरिकों को दर्शन तथा आशीर्वाद देने नगर भ्रमण करेगी इस दौरान भगवान राम दरबार की झांकी भी निकल जाएगी जो नेहरू स्टेडियम पहुंचकर रावण का वध करेगी ट्रस्ट ने नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनो में शामिल होने का निवेदन किया है।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा, पूरण चोइथानी, दिनेश वाघेला, देव प्रकाश शर्मा, संजय व्यास सहित नागरिक मौजूद थे नवरात्रि के दौरान प्रसादी वितरण में हितेश मोतियानी दिनेश खत्री लोकेंद्र शर्मा करण बैरागी भानु प्रताप सिंह बिल्लू व सचिन का योगदान रहा वहीं दर्शन व्यवस्था में पूजा जोशी कविता देवड़ा कविता सोलंकी नंदिनी राजावत वेदिका अधिकारी किरण शर्मा यशोदा बृजेश सक्सेना मोहन कसेरा कमलेश मित्तल भारत अरोरा रामकिशन शर्मा अमन सक्सैना उत्कृष्ट चौहान बबलू व्यास रुद्र प्रताप शर्मा अभिषेक व आयुष ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *