जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल के निवास पर किया गया मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ओम जैन एवं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता का अभिनंदन

रतलाम 19 अक्टूबर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल की अगुवाई मे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप धारिया की अध्यक्षता मे रतालम मे आयोजित की गई । रामबाग स्थित उद्योगपति वरुण पोरवाल के निवास पर आयोजित बैठक में संगठन के संभाग अध्यक्ष ओम जैन को मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर एवं संगठन मे संरक्षक सुधीर गुप्ता को रेल्वे केंद्रीय संसदीय समिति का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अभिनंदन किया गया ।
वरुण पोरवाल ने वैश्य संगठन द्वारा जिले भर मे चलाई जा रही गतिविधियों जिसमें प्रमुख तौर पर अलर्ट टीम , लीगल सेल की स्थापना एवं वैश्यजन हेतु सेवा कार्य आदि हैं तथा आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रदेश अध्यक्ष धारिया ने जिले की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए रतलाम जिले मे आगामी दिसंबर माह मे एमएसएमई केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रदेश संरक्षक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में संभाग भर के वैश्य बंधुओ का एक भव्य वृहद सम्मलेन रतलाम मे आयोजित करने की घोषणा की । सहभोज पर चर्चा के दौरान प्रदेश के वेश्यजन के उत्थान हेतु सार्थक चर्चा भी हुई l इस अवसर पर संस्था प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएल मजावदिया,जिला महामंत्री दिलीप मेहता, शहर महामंत्री संजय बाफना, युवा इकाई महामंत्री श्रीकांत डोसी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र महेश्वरी , सिद्धार्थ मूणत एवं अन्य संस्था सदस्य उपस्थित रहे ।