

रतलाम 19 अक्टूबर । नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर नवमी के दिन कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया सपत्नीक कालिका माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आयोजित हवन एवं पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की तथा मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति देकर पूर्णाहुति की। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने मां कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।