रतलाम 19 रतलाम । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्श भी नवरात्री पर्व के दौरान दशहरें पर माताजी प्रतिमा विसर्जन किये जाने के तहत माताजी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन सीधे बंजली रिंग रोड स्थित तालाब (स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के आगे) पर किया जाना है।
एक व्यक्ति द्वारा उठाने योग्य प्रतिमाओं के विर्सजन हेतु श्री कालिका माता मंदिर परिसर झाली तालाब, श्री गढ़कैलाश मंदिर परिसर अमृत सागर तालाब व श्री हनुमान ताल पर नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। माताजी की ऐसी बड़ी प्रतिमाऐं जो कि एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा उठाई जाती है उन्हे भी उक्त स्थलों पर विर्जित किया जाता है जिससे प्रतिमाऐं खण्डित होने का अंदेशा बना रहता है एवं धार्मिक भावनाऐं आहत हो सकती है। इस हेतु बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु मेडिकल कॉलेज के पीछे बंजली रिंग रोड स्थित तालाब (स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के आगे) अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ यांत्रिकी उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि एक व्यक्ति द्वारा उठाने योग्य प्रतिमाओं के विर्सजन हेतु अपने निकटतम् स्थान श्री कालिका माता मंदिर परिसर झाली तालाब, श्री गढ़कैलाश मंदिर परिसर अमृत सागर तालाब व श्री हनुमान ताल पर करें व एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा उठाने योग्य बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन मेडिकल कॉलेज के पीछे बंजली रिंग रोड स्थित तालाब (स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के आगे) पर करना सुनिश्चित् करें।