




रतलाम 16 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के आठवें दिन बीती रात निगम रंगमंच पर आयोजित सोनू शर्मा ग्रुप दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं मंत्रमुग्ध हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत सोनू शर्मा ग्रुप दिल्ली के कलाकारों द्वारा भगवान के विभिन्न स्वरूपों का मंचन किया गया, श्री कालिका माता, राधाकृष्ण, राम लला, हनुमानजी, जगन्नाथ जी, तिरुपति बाला जी, श्रीनाथ जी, एवं लक्ष्मीनारायण जी की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकारों की वेशभूषा, श्रृंगार ओर प्रस्तुति इतनी अद्भुत ओर मनोहारी थी कि मानो भगवान का साक्षात् दर्शन हो रहा है, यह दृष्य देख दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गए, गायक किशोर जी ने माता जी के भजन.. चलो बुलावा आया है, जय काली कलकत्ते वाली गाए, सांवलिया सेठ के भजनों पर श्रोता झूम उठे, कार्यक्रम का संचालन ऐंकर संतोष ने किया, अंत में महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा से कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रारंभ में कलाकारों का स्वागत मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी, क्षेत्रिय पार्षद योगेश पापटवाल, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, एल्डरमेन राकेश मिश्रा, हेमन्त राहौरी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि ने श्री कालिका माता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।