
जावरा/रतलाम। मध्य प्रदेश के प्रथम श्री सुसवाणी माता मंदिर, सुसवाणी धाम, रतलाम परिसर में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस महोत्सव में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने माता की भक्ति के साथ आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
अनमोल -प्रविशा सुराणा बेस्ट कपल
महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रीमती प्रविशा – अनमोल सुराणा, जावरा की जोड़ी ने बेस्ट कपल इन गरबा का पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी जोड़ी की प्रस्तुति को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ चुना।
बाल कलाकारों ने जीता दिल
वहीं बाल वर्ग में अयांश सुराणा एवं अव्यान सुराणा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों नन्हें कलाकारों ने फैंसी ड्रेस गरबा में मनमोहक प्रस्तुति दी तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नों के सही उत्तर देकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री सुसवाणी माता मंदिर के अध्यक्ष श्री लालचंद सुराणा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में रतलाम जावरा दानपुर इंदौर जयपुर आदि कई शहरों से समाजजन एवं भक्तगण उपस्थित रहे।