सर्वजातीय महासंघ राष्ट्रीय सम्मेलन व ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण समारोह

अयोध्या/जयपुर, 22 अक्टूबर। जैन संस्कृति, वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदि पांच तीर्थंकरों व मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्म भूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में देश की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के 75 वाँ संयम दिवस एवं 93 वीं जन्म जयंती शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 से 27 अक्टूबर 2026 को तीस चौबीसी जिन मंदिर शिखर कलिशाभिरोहण एवं सरस्वती ज्ञान आराधना महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ सानिध्य, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में, अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीद्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में मनाया जाएगा।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन सर्वजातीय महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 25 अक्टूबर को प्रथम सत्र प्रातः 8:30 बजे, द्वितीय सत्र दोपहर 2:00 बजे, व तृतीय सत्र सांय 7:30 बजे मुख्य संयोजक हसमुख गांधी इंदौर, महामंत्री महासंघ के निर्देशन में आयोजित किया गया है।
26 अक्टूबर 2026 सोमवार शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति का मस्तिकाभिषेक, प्रातः झंडारोहण संजय रेखा दीवान सूरत द्वारा एवं 7:30 बजे पुरस्कार समर्पण सभा, प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक कलिशारोहण, दोपहर 1:00 बजे जन्म जयंती की मुख्य विनियांजलि सभा, 108 इंद्र इंद्राणी द्वारा सरस्वती ज्ञान आराधना, सांय सामुहिक महाआरती, 8:30 बजे प्रसिद्ध गीतकार रूपेश जैन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। 27 अक्टूबर को प्रातः 6:00 से 7:00 बजे महिमस्तिकाभिषेक प्रातः 7:30 बजे रथ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं।
दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री अमरचंद सराफ लखनऊ के अनुसार इस अवसर पर विशेष उपस्थिति स्वस्ति श्रीअरिहंत भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी जी श्री क्षेत्र समवशरण तीर्थ भरूच साथ की, अध्यक्षता सुरेश जैन कुलाधिपति मुरादाबाद, मुख्य अतिथि जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद, सारस्वत अतिथि जे सी जैन हरिद्वार, प्रमुख अतिथि गजराज जैन गंगवाल दिल्ली, स्वदेश भूषण जैन दिल्ली होंगे।
अयोध्या क्षेत्र के मंत्री विजय कुमार जैन व डॉ. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप ने बताया कि इस अवसर पर गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण के अंतर्गत ज्ञानमती पुरस्कार, जम्बूद्वीप पुरस्कार, छोटेलाल पुरस्कार, रत्नमती पुरस्कार समर्पण किए जाएंगे।
समारोह में मुख्य पाद् प्रक्षालन अशोक शकुंतला देवी जैन चांदवाड जयपुर परिवार होंगे। पीच्छि भेंट कर्ता अर्चना जयचंद कासलीवाल परिवार, मुख्य शास्त्र भेंट कर्ता जयकुमार अशोक कुमार टिकैतनगर एवं कमुंडल भेंट कर्ता कैलाशचंद जैन सराफ परिवार लखनऊ होंगे। समस्त मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन जम्बूद्वीप एवं प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन डालीगंज लखनऊ द्वारा करायी जायेगी।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर द्वारा निर्मित जैन जाति विवाह ऐप, विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म का उद्घाटन 26 अक्टूबर को किया जाएगा।
उपरोक्त समारोह में देश के विभिन्न प्रांतो से श्रेष्ठी, श्रावक- श्राविकायें एवं विभिन्न संस्थाओं के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी व भारी संख्या में भक्तगण , महिला पुरुष उपस्थित होंगे.।इस अवसर भोजन पुण्यार्जक अमरचंद, हेमचंद नेमीचंद जैन परिवार टिकैतनगर, डालीगंज लखनऊ होंगे.क्षेत्र द्वारा उपस्थित होने वाले समस्त अतिथियों, श्रेष्ठियों, भक्तगणों, महिला पुरुषों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।