

रतलाम । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवŸाा सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत 23 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 17, 18, 22, 23, 43, 45, 46, 47, 48, 49 के लिये झोन क्रमांक 3 अमृत सागर उद्यान परिसर में आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
शिविर में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 12 पी एम स्वनिधि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, 5 पेंशन के स्वीकृति पत्र,1 पेंशन 5 साल से बंद थी जिसे तत्काल शुरू करवाया, 3 सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर शिकायत को बंद करवाया गया, 3 शिकायत स्वास्थ्य विभाग(साफ़ सफाई) से संबंधित जिनका तत्काल निराकरण किया गया, 3 प्रकरण राजस्व शाखा से संबंधित जिनमें से 2 का मौके पर निराकरण किया गया एवं 1 का एक सप्ताह में निराकरण किये जाने हेतु सहायक राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया। आयोजित शिविर में एसडीएम रतलाम षहर तरूण जैन, उपायुक्त सचिन सिटोले, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय सहित नगर निगम तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।