प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न केन्द्रों पर हुई जनसुनवाई

अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

रतलाम 27 अक्टूबर । प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन के निर्देशन में आज जिले के विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उनके प्रकरण में की जा रही कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।
नगर पालिक निगम रतलाम के क्षेत्रीय कार्यालय, एसडीएम कार्यालय रतलाम शहर एवं ग्रामीण, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभागीय कार्यालय तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की। जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका निराकरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *