मंडल के सभी स्थानों पर एक माह तक कैंपियन चलेगा



रतलाम 28 अक्टूबर । भारत सरकार रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कार्यालय द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त रेलवे पुरुष महिला पेंशनर का डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट का शुभारंभ लेखा कार्यालय में पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी सेवानिवृत्त चिफ मेडिकल डायरेक्टर के मुख्य आतिथ्य में अपना स्वयं का सर्टिफिकेट बनाकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री नूपुर चौधरी उपस्थित रही। सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश मीणा निपटारा ने बताया कि प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त रेलवे पेंशनर्स को बैंक में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रावधान है, लेखा विभाग द्वारा 30 अक्टूबर से एक माह का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जागरूकता शिविर रेलवे पेंशनर्स के लिए लगाया जा रहा है। रतलाम तथा मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है जिससे सेवानिवृत कर्मचारी आसानी से अपना लाइफ सर्टिफिकेट बना सकेंगे तथा किसी प्रकार की पेंशन भुगतान में रुकावट से बच सकेंगे।
कार्यक्रम अनुसार – जागरूकता शिविर 30 अक्टूबर शुक्रवार को 3:00 बजे एनएक्सी हाल डीआरएम ऑफिस में जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है- सभी पेंशनर महिला पुरुष के लिए 2 नवंबर को 10:30 बजे सांस्कृतिक सभा रतलाम ,3 नवंबर को 10:30 बजे एसबीआई बैंक ब्रांच रतलाम, 4 नवंबर को 10:30 बजे रेलवे इंस्टीट्यूट उज्जैन, 5 नवंबर को 10:30 बजे स्टेशन अधीक्षक उज्जैन, 6 नवंबर को 10:30 बजे स्टेशन अधीक्षक चित्तौड़, 12 नवंबर को 10:30 बजे जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट दाहोद, 16 नवंबर को 10:30 बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया मेंन ब्रांच रतलाम, 17 नवंबर को 10:30 बजे स्टेशन अधीक्षक मंदसौर, 18 नवंबर को 10:30 बजे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया इंडस्ट्रियल ब्रांच डीआरएम ऑफिस के सामने, 19 नवंबर को 10:30 बजे बैंक ऑफ़ बड़ोदा रतलाम, 20 नवंबर को इंदौर रेलवे हॉस्टल, 30 नवंबर को दाहोद सेंट्रल बैंक आफ इंडिया गोधरा रोड, 24 नवंबर को एसबीआई
मेंन ब्रांच रतलाम,25 नवंबर को स्टेशन अधीक्षक अंबेडकर नगर, 26 को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गांधीनगर रतलाम, 27 नवंबर को स्टेशन अधीक्षक नागदा, 30 नवंबर को 3:00 डीआरएम ऑफिस एनएक्सी हाल पर समापन होगा। प्रत्येक पेंशनर अपने साथ पेंशन भुगतान आदेश एवं आधार कार्ड की प्रतिलिपि तथा मोबाइल लेकर साथ आए। आज इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक पेंशनर बारबरा टेलर 97 वर्ष, रमेश करनानी, अब्दुल अजीज कुरैशी, सत्येंद्र स्वरूप श्रीवास्तव, अब्दुल रशीद कुरेशी, बृजकिशोर मिश्रा, एच डी कुलकर्णी, रामचंद्र शर्मा, हुकुमचंद, प्रमोद फड़से, रतनलाल गर्ग, रजाक खान, दीपसिंह, आर सी भट्ट आदी का मूनेश्वर कुमार मीणा, शुभम रघुनाथ मोहतो, अब्दुल कुरैशी, गौरव दुबे के निर्देशन में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए। रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास,यू एल जायसवाल, परमानंद वर्मा, खूबी राम शर्मा, अनिल जैन, गौरव दुबे, प्रताप गिरी आदि उपस्थित रहे। पद्मश्री सुश्री लीला जोशी का शांल, बुके एवं माला से स्वागत सम्मान किया। जोशी ने सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की तथा भारत सरकार की इस डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मुहिम की तथा लेखा विभाग की पूरी-पूरी प्रशंसा की तथा सभी पेंशनरों से इसका लाभ लेने का अनुरोध किया।