कस्तूर धाम में 135 सामायिक, दीपावली पर विशेष आराधना की अपील

जावरा (अभय सुराणा)। पूज्य उपाध्याय प्रवर डॉ. श्री गौतम मुनिजी की पावन प्रेरणा से गुरु कस्तूर मुनि पावन धाम में आयोजित साप्ताहिक सामायिक आराधना में आज 135 श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्म आराधना की। नवकार जाप एवं धार्मिक स्तुतियों के साथ पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
आज की सामायिक के लाभार्थी स्वर्गीय श्री मनोहरलालजी भटेवरा की पावन पुण्य स्मृति में श्री रितेश कुमारजी भटेवरा, जावरा रहे। ट्रस्ट मंडल ने लाभार्थी परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी धर्मभावना की अनुमोदना की।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष श्री राकेश मेहता ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने आगामी 8 नवंबर, दीपावली के पावन दिन विशेष सामायिक आराधना में अधिक से अधिक श्रावक-श्राविकाओं से सहभागी बनने की भावपूर्ण अपील की। *उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व आत्मशुद्धि, संयम और धर्म आराधना के माध्यम से
मनाने का विशेष अवसर है।
कस्तूर मुनि पावन धाम का निर्माण कार्य भी ट्रस्ट मंडल के मार्गदर्शन में पूर्ण गति से अग्रसर है। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष श्री राकेश मेहता, महामंत्री श्री सुजानमल कोचट्टा एवं कोषाध्यक्ष श्री पारस गादिया ने समाजजनों से निर्माण कार्य में सहयोग एवं धर्म आराधना में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रकल्प संयोजक श्री सुभाष टुकड़िया, श्री नितिन कोलन एवं श्री राकेश कोचट्टा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *