कीर्तन समागम से निहाल हुई संगत, समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतलाम 01 नवम्बर । गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में कीर्तन समागम आयोजित किया , सरदार गुरनाम सिंह की बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर सरदार गुरनाम सिंह को हृदय से याद किया तथा उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समागम में प्रमुख कीर्तनी जत्थे के रूप में कमलदीप सिंह जी चंबा वालों ने अपनी मधुर गुरबाणी एवं शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। अरदास ज्ञानी मान सिंह द्वारा की गई। उपस्थित संगत ने गुरु चरणों में नमन करते हुए दिवंगत आत्मा की स्मृति को श्रद्धापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने सरदार गुरनाम सिंह जी के व्यक्तित्व, समाज के प्रति उनके समर्पण तथा उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। वक्ताओं एवं उपस्थितजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी अवतार सिंह सलूजा, जसपाल सिंह बग्गा, कमलजीत सिंह मक्कड़, हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र सिंह वाधवा, हरजीत सलूजा, गुरविंदर सिंह खालसा, गुरमीत गुरदत्ता, धर्मेंद्र गुरदत्ता, बलजीत खनूजा गुरमीत गांधी, सुरेंद्र सिंह भामरा, मनोहर पोरवाल, सुशील अजमेरा, अशोक पोरवाल, सूरज जाट, पीयूष पांडे, विप्लव जैन, विजय चौहान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डंग परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, स्मृति एवं सेवा भाव के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *