
रतलाम 01 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं एसडीओपी महोदय जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रणजीतसिह सिंगार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उप निरीक्षक राजू मखोड द्वारा थाना कोटडी जिला प्रतापगढ राजस्थान व थाना कोतवाली प्रतापगढ अन्तर्गत देर रात दबिश देकर एनडीपीएस एक्ट मे एक साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारन्टीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार स्थाई वारन्टी –
(01) दीपक मीणा पिता भैरुलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी अमलीखेडा थाना कोतवाली प्रतापगढ जिला राजस्थान
(02) एक विधि विरूध्द बालक
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में – निरीक्षक रणजीतसिंह सिंगार , उनि राजू मखोड , प्र.आर.अशोक पाण्डे , आरक्षक विजयपालसिह , आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक त्रिलोकसिह ,सैनिक बापुसिह की सराहनीय भूमिका रही।