धर्मदास संप्रदाय के समस्त साधु-साध्वियों की वेयावच्छ के लिए श्री संघ का गठन

सर्वानुमति से चौरडिया अध्यक्ष, गंग महासचिव और मूणत कोषाध्यक्ष बने

रतलाम 04 नवंबर। मोहन टाकीज स्थित श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में धर्मदास संप्रदाय के समस्त साधु-साध्वियों की वेयावच्छ का लक्ष्य लेकर श्री धर्मदास सौभाग्य जैन श्री संघ की स्थापना की गई। इसमें संदीप चौरडिया को अध्यक्ष, आयुष गंग को महासचिव और संतोष एन मूणत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
श्री संघ की सभा में सर्वानुमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभा को जयंत बोहरा, वीरेन्द्र गांधी, प्रकाश मूणत, सुरेन्द्र गादिया एवं पारस वोरा ने संबोधित करते हुए संघ को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप चौरडिया ने कहा वर्तमान में श्री संघ को 451 परिवारों का समर्थन प्राप्त है, जल्द ही शेष परिवार श्री संघ के सदस्य बनेगे और संप्रदाय हित में उनका भी समर्थन प्राप्त होगा। संघ का कार्यालय 80 नोलाई पुरा रहेगा । सभा में श्री सौभाग्य तीर्थ के कन्हैयालाल गांधी, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल के मनीष मंडलेचा एवं महेन्द्र गंग सहित श्री सौभाग्य प्रकाश बालक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश बालिका मंडल, श्री सौभाग्य महिला मंडल एवं श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल के साथ चातुर्मास समिति के इंदरमल चोपडा एवं मुकेश चौरडिया ने संघ को समर्थन व्यक्त किया। श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट का भी संघ को समर्थन प्राप्त है । ट्रस्ट अध्यक्ष रंगलाल चौरड़िया एव मंत्री मितेश गादिया ने संघ के गठन पर हर्ष व्यक्त किया। सभा का संचालन रखब चत्तर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *