


रतलाम । विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल मांडू में, डिस्ट्रिक्ट द्वारा आयोजित, सेवा सम्मान समारोह में, हमारी रीजन चेयरपर्सन यास्मीन शेरानी को “सेवा शिरोमणी अवार्ड “से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब रतलाम समर्पण को सेवा सप्ताह के दौरान की गई, उत्तम सेवा गतिविधियों के लिए,”अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि “का अवार्ड मिला । इस अवसर पर अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर,झोन चेयरपर्सन लायन अनिता झालीवाल, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर लायन वीणा छाजेड़ की उपस्थिति रही। माह सितंबर तक क्लब द्वारा की गई अच्छी ,प्रशासनिक एवं सेवा गतिविधियों के लिए एवं समय पर की गई,रिपोर्टिंग हेतु क्लब को “एक्सिलेन्ट क्लब अवार्ड तथा सेवा सप्ताह में लगातार उपस्थिति के लिए ,न्यू मेंबर लायन आराधना गुप्ता जी को “सेवा रत्न सम्मान” दिया गया। इस पर क्लब सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
रीजन सचिव लायन एहतेशाम अंसारी,कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर सुलोचना शर्मा, डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी लायन प्रेमलता दवे, पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल ,पास्ट प्रेसिडेंट लायन श्वेता विंचुरकर, लायन रीता दीक्षित, लायन कविता व्यास, लायन रेनू व्यास ,लायन सविता तिवारी, लायन सर्जन राजपुरोहित, लायन प्रीति सोलंकी, लायन लीना अग्रवाल लायन सुनीता साखी ,लायन प्रेमलता जैन, लायन अनिल कंवर एवं अन्य सदस्यों द्वारा बधाइयां दी गई ।