लायँस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-G1 की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग एवं सेवा सप्ताह सम्मान समारोह संपन्न

रतलाम । लायँस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग एवं सेवा सप्ताह सम्मान समारोह मांडव( जिला धार) में संपन्न हुआ। जिसमें लायँस ऑफ रतलाम के रीजन 3 की रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन यास्मिन शेरानी जी को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सेवा शिरोमणि के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब रतलाम गोल्ड की टीम अपनी चेयर पर्सन को हृदय से हार्दिक बधाई देती है. लायंस क्लब रतलाम गोल्ड को सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि करने के लिए अवार्ड प्राप्त हुआ.एक अवार्ड ई बेस्ट एकत्रीकरण और वितरण के लिए भी प्राप्त हुआ.
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (सेवा सप्ताह) ला. दिनेश शर्मा जी को भी व्यक्तिगत सम्मान अवार्ड से नवाजा गया. दिनेश सर को भी बहुत-बहुत बधाई। सेवा सप्ताह में क्लब ने 20 गतिविधियों की जिसमें गांधी जी शास्त्री जी जयंती 1, सफाई मित्रों का सम्मान1, सफाई अभियान2, स्वास्थ्य शिविर 2, महिला सशक्तिकरण2, डिजिटल सेफ्टी सेमिनार2, फूड फॉर हंगर 3, वरिष्ठ जन सम्मान2, शैक्षणिक 1, गौ सेवा1, पौधारोपण1, नेत्रहीन जन सेवा 1, ई-वेस्ट कलेक्शन1.थीं ।
क्लब को मिला यह अवार्ड सभी सदस्यों के सेवा समर्पण, क्लब के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित करता है. इस सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में क्लब के 10 सदस्यों ने सहभागिता की. अध्यक्ष ला संतोष जोशी सचिव ला.आरती दीक्षित कोषाध्यक्ष ला कोमल पोरवाल चार्टर प्रेसिडेंट ला.कल्पना राजपुरोहित, एमजेएफ ला सरोज ओझा, पा स्ट प्रेसिडेंट एवं डीसी ला. आरती त्रिवेदी, ला उमा भारद्वाज,ला रेवा जोशी, ला शुभांगिनी जोशी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *