05 एवं 06 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण एवं गति परीक्षण

रतलाम, 04 नवंबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत दाहोद–इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के टीही–धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज, 04 नवंबर 2026 को पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री रजनीश कुमार गोयल द्वारा रेलखंड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रेलखंड पर स्थापित 25 केवी एसी ओवरहेड विद्युत लाइन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ट्रैक्शन सब-स्टेशन, पावर सब-स्टेशन सहित विद्युतीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निरीक्षण के अगले चरण में दिनांक 05 एवं 06 नवंबर 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिमी परिमंडल श्री ई. श्रीनिवास द्वारा टीही–धार रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल इंजन का 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पर परिचालन कर रेलखंड की संरक्षा एवं तकनीकी उपयुक्तता का परीक्षण किया जाएगा।रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपीलपश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण एवं गति परीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास न जाएं तथा अपने मवेशियों को भी रेलवे लाइन के निकट न आने दें। गति परीक्षण के दौरान रेल इंजन का तीव्र गति से परिचालन किया जाएगा। अतः किसी भी संभावित दुर्घटना एवं जान-माल की हानि से बचने के लिए रेलवे ट्रैक से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।