श्री सिंधिया द्वारा स्‍व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्‍यप को श्रद्धांजलि अर्पित

रतलाम 05 नवम्‍बर । केन्‍द्रीय दूर संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी धर्मपत्‍नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने आज भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्‍यप को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की। श्री सिंधिया एवं उनकी धर्मपत्‍नी ने काश्‍यप परिवार के सभी सदस्‍यों नीता काश्‍यप, सिद्धार्थ काश्‍यप तथा पूर्वी काश्‍यप को सांत्‍वना दी । इनके अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और खाद्य, नगरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *