


रतलाम 05 नवम्बर । एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आज मिन्टो हॉल में मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट एण्ड एफ. टी. ए. कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। साथ ही तीन पोर्टलों और दो किताबों का भी विमोचन किया। इस कॉन्क्लेव में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, एमएसएमई सचिव जॉन किंग्सले, संयुक्त सचिव भारत सरकार उज्जवल कुमार घोष, प्रबंध संचालक एम.पी.आई.डी.सी. चंद्रमौली शुक्ला, सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन स्वंतत्र कुमार सिंह, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल विनीत माथुर, मिथलेश्वर ठाकुर और ट्रेड एडवाइजर सेक्रेटरी जनरल, परिधान निर्यात संवर्धन परिषद् सुश्री तमन्ना चतुर्वेदी मंचासीन रहे।