

रतलाम । रतलाम जिले के रावटी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जूनि मलवासी रेल्वे स्टेशन स्थित “श्री कृष्ण गोशाला धाम” में आयोजित 3 दिवसीय अमृतमयी दिव्य गौ कथा के दूसरे दिन कथा वाचक गोपाल गुरु ब्रह्मभट्ट ने गौ माता की महिमा का बखान करते हुए नंदी महाराज को स्वयं धर्म का अवतार ओर गाय माता को सनातन धर्म का प्राण बताते हुए कहा कि गाय सारे विश्व की माता है गाय की सेवा से अनंत जन्मों के पापों का नाश हो जाता है ओर गौ माता की कृपा से जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है घर में हर पल आनंद छाया रहता है इसलिए गाय की खूब सेवा करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामलाल पोरवाल द्वारा सप्तनी भगवान श्री गणेश जी,पंचमुखी हनुमान जी महाराज एवं गौ माता के साथ नंदी बाबा की विधिवत पूजा आरती की गई। भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने समस्त देवी देवताओं का आह्वान करते हुए द्वितीय दिवस की कथा में गौ माता नंदी बाबा की विधिवत पूजा अर्चना कर व्यास पीठ की पूजा की।
श्री जैन ने गौ माता की उचित सेवा सुरक्षा और सम्मान हो इसके लिए भारत के प्रबुद्ध संतों द्वारा चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान की जानकारी देते हुए 4 दिसंबर को अभियान के तृतीय चरण में दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र में अधिक से अधिक लोगों को 4 दिसंबर को भोपाल मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने वाले अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कथा में आए नन्हें बालक बालिकाओं के साथ भगवा स्वयं सेवक संघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने मधुर भजनों पर खूब आनंद के साथ नृत्य का आनंद लिया। अंत में श्री कृष्ण गोशाला धाम में सभी बच्चों के साथ गौ माता नंदी महाराज के साथ व्यास पीठ पर विराजित सभी देवी देवताओं की आरती कर मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की गई।
द्वितीय दिवस की कथा में रतलाम से शिव भारती कुवाझागर से बालराम पाटीदार सरवनी जागीर से अशोक पाटीदार बड़ी सरवन से गोपाल हाड़ा, गोशाला संचालक गोपालक मांगीलाल मईडा बाबा रामदेव सेवा समिति के भेरूलाल डामर विष्णु भाई लालू भाई मोहन भाई बद्री भाई सहित समस्त ग्रामवासी भाई बहनों एवं नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं के साथ गौ पालक भक्त गण उपस्थित थे।