
रतलाम। प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से दीप महोत्सव के पावन पर्व पर 15 यूनिट रक्तदान किया गया।रक्तवीर योद्धा यशवंत पाठक, देवराम कुमावत, जितेन्द्र पांचाल, विनोद गौड़, निलेश पांचाल, सुरेश चन्द्र शर्मा, समरथ पांचाल, धर्मेन्द्र पांचाल, विनोद सोलंकी आदि रक्तवीर योद्धाओं द्वारा जिला अस्पताल ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी रौनक जैन, उमेश माहेश्वरी, पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, अजय कुमार जोशी, डॉ श्वेता विंचुरकर संस्थापक श्रीमती आभा शर्मा संस्था अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के वैदिक शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर किया गया यह रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी लाएगा। समिति आगे भी समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहेगी।अंत में रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के वैदिक शर्मा ने सभी रक्तवीर योद्धाओं एवं उपस्थित समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।