इंदौर में होगा भव्य शुभ दीपावली महोत्सव

परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में होगा निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इंदौर | राजेश जैन दद्दू*सर सेठ हुकुमचंद की धर्म नगरी एक बार फिर जिन भक्ति की रोशनी से जगमगाने वाली है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि *सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति, इंदौर* के तत्वावधान में *शुभ दीपावली महोत्सव* का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक की स्मृति में समर्पित एक महा उत्सव है।दिनांक : 9 नवंबर सोमवार दलाल बाग, इंदौर में परम पूज्य निर्यापक श्रमण तीर्थचक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में होने जा रहा है दद्दू ने कहा कि गुरु देव सुधा सागर जी जिनके दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है, जिनके प्रवचन से जीवन की दशा दिशा दोनों बदल जाती है, उन्हीं गुरुदेव के संसघ सानिध्य में इस बार इंदौर की दीपावली पर्व सोमवार को मनाया जाएगा।महोत्सव के अंतर्गत निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई है।वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर के निर्वाण के प्रतीक के रूप में जो निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है, उसे श्रावक-श्राविकाएं अपनी भक्ति, अपनी कला और अपनी श्रद्धा से सजाएंगे।इस प्रतियोगिता में अनेक पुरुस्कार रखे गए हैं —- *प्रथम पुरस्कार*- *द्वितीय पुरस्कार*- *तृतीय पुरस्कार*- *सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा।पूरा कार्यक्रम — भक्ति से भरा प्रातः 6.45 — पर श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा प्रातः 7.30 — आचार्य श्री विद्यासागर की पूजन, महावीर भगवान की पूजन, निर्वाण कांड, एवं 9 बजे भगवान महावीर स्वामी के समक्ष निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा तत् पश्चात वर्षायोग मुख्य कलश वितरण होगा। समस्त मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराएंगे —- *प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी ‘सुयश’*- *बाल ब्रह्मचारी पारस भैयाजी**धर्म प्रभावना समिति — नवीन-शिवानी गोधा मनीष-सपना गोधा अशोक-रानी दोशी सौरभ शची बड़जात्या सभी ने सकल दिगम्बर जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस महोत्सव में उपस्थित रहकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें *आयोजक : सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति इंदौर**इंदौर वासियों से निवेदन*- 9 नवंबर को सुबह अपने पूरे परिवार के साथ दलाल बाग अवश्य पहुंचें।- अपने बच्चों को निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता में अवश्य भाग दिलाएं।- गुरुदेव के प्रवचन का लाभ लें।- दीपावली को पटाखों से नहीं, भक्ति से मनाएं।क्योंकि दीपावली का असली दीपक तो भगवान महावीर का निर्वाण दीपक है, जो आज भी हमारे हृदय में रोशनी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *