अयोध्या एवं बनारस की धार्मिक एवं शैक्षणिक सात दिवसीय यात्रा पर जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन जावरा

जावरा (निप्र) । जैन सौश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फैडरेशन की जावरा इकाई जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के 35 सदस्य 13 से 18 नवम्बर तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व जैनियों के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान की जन्म कल्याणक पवित्र भूमि के धार्मिक एवं शैक्षणिक अध्ययन दर्शन हैतु यात्रा पर 13 नवम्बर को प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के मिडिया प्रभारी पत्रकार पारस छाजेड़ व अशोक चोपड़ा ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि ग्रुप एवं यात्रा संयोजक सुजानमल कोचट्टा के नैतृत्व ग्रुप अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक कुमार ओरा, उपाध्यक्ष महावीर डांगी , संचालक मण्डल के सदस्य राकेश मेहता, पारसमल ओरा, दिनेश पोखरना , डॉ राजकुमार पिपाडा, शैलेन्द्र सिंह श्रीमाल, संतोष साखला राजेन्द्र मेहता, पारसमल मेहता,अभय मण्डलेचा, अभय कुमार चोपड़ा, अनिल जैन, कमल चपडोद, पुखराज कांठेड़, अनिल कुमार पावेचा वीरेंद्र विनाक्या आदि दम्पति सदस्य इस धार्मिक एवं शैक्षणिक अध्ययन दर्शन यात्रा में भाग ले रहे हैं। ग्रुप के सभी सदस्यों ने यात्रा पर जाने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए शुभकामनाए प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *