दुनिया से दूर, खुद के पास हो जाने की यात्रा — 14 नवंबर की रात इंदौर बनेगा वैराग्य की बरात का साक्षी

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर में एक ऐसी वैराग्य बरात यात्रा निकलने जा रही है, जो संसार की यात्रा नहीं है, संसार से मोक्ष की ओर जाने वाली यात्रा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह यात्रा है भावी त्रय मुनिराजों की भव्य बिनौली यात्रा।
बाल ब्रह्मचारी अतिशय भैया, बाल ब्रह्मचारी विशाल भैया एवं बाल ब्रह्मचारी रोहित भैया ये तीनों भव्य आत्माएं 16 दिसंबर 2026 को जयपुर में, श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य भगवंत श्री 108 विशुद्धसागर जी यतिराज ससंघ के सान्निध्य में, श्रंमण मुनि श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्यसागर जी मुनिराज के कर कमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा होने जा रही हैं। दीक्षा महोत्सव के पहले इंदौर में तीनों बालव्रहमचारी दीक्षार्थी भाइयों का महामंगल उत्सव होगा। और उस उत्सव का सबसे भव्य क्षण होगा वैराग्य पर की बरात बिनौली यात्रा।दिनांक : शनिवार, 14 नवंबर 2026 रात्रि 7.00 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर, इंदौर से प्रारंभ होकर आस-पास की कॉलोनियों का भ्रमण करेगी। देवेन्द्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, राजेश काला ने प्रोग्राम की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा के पश्चात् संत सदन में सभी भैयाजी का उद्बोधन होगा।
बिनौली क्या होती है? — समझिए इसका भाव
जैन समाज में बिनौली केवल शोभायात्रा नहीं होती।
बिनौली अर्थात – एक राजकुमार जब राजपाट छोड़कर साधु बनने जाता था, तो नगर की जनता उसे विदाई देने के लिए नगर भ्रमण कराती थी। उसे रथ पर बिठाया जाता था, उस पर पुष्प वर्षा की जाती थी, और नगर के लोग उसके दर्शन कर अपना जीवन धन्य करते थे।
आज भी वही परंपरा है। त्रयभावी मुनिराज सफेद वस्त्रों में, हाथ जोड़कर, मुस्कुराते हुए रथ पर विराजमान होंगे। उनके मुख पर संसार छोड़ने का दुख नहीं होगा, बल्कि वैराग्य पथ पर बढ़ते हुए मोक्ष पाने की खुशी होगी। त्रय भावी मुनि राजों के पीछे हजारों श्रद्धालु गुरु भक्त नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयघोष करते हुए चलेंगे — नाचते, गाते, जयकारे लगाते।
बोलो भावी त्रय मुनिराजों की जय!बोलो जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव की जय!
बिनौली में क्या-क्या होगा?
भव्य रथ : तीनों भैयाजी के लिए सजे हुए रथ पर विराजमान होंगे।
-बैंड-बाजे और भजन : पूरी यात्रा में भजन मंडली भजन गाएगी, युवा नृत्य करेंगे ।पुष्प वर्षा : मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। अंजनी नगर और आस-पास की कॉलोनियों में घर-घर दीप जलेंगे, रंगोली सजेगी। सम्पूर्ण यात्रा के पश्चात् संत सदन में तीनों भैयाजी का उद्बोधन होगा। वे अपने वैराग्य के भाव बताएंगे, कि उन्होंने दीक्षा क्यों लेने जा रहे हैं ।
यह उद्बोधन सुनने के लिए हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित रहेंगे क्योंकि भावी त्रय मुनिराज के मुख से निकला एक-एक शब्द हमारे जीवन को बदल सकता है।
तीनों बालव्रहमचारी दीक्षार्थी भैयाजी का परिचय — आम से खास हो जाने की कहानी
उन्होंने बचपन से ही ब्रह्मचर्य का पालन किया, संसार के भोगों से दूर रहे।
- बा. ब. अतिशय भैयाजी — जिनका जीवन ही अतिशय है।
- बा. ब. विशाल भैयाजी — जिनका वैराग्य विशाल है।
- बा. ब. रोहित भैयाजी — जो रोशनी बनकर समाज को जगाने जा रहे हैं।
आज जब युवा मोबाइल, फैशन और नौकरी-पैसे के पीछे भाग रहे हैं, तब ये तीनों युवा कह रहे हैं — हमें दुनिया नहीं चाहिए, हमें खुद को पाना है। हमें महल नहीं चाहिए, हमें मोक्ष चाहिए। यही तो बिनौली का संदेश है।
अंजली नगर दिगंबर जैन समाज एवं सामाजिक संसद एवं समर्पण समुह भारत ने सकल जैन समाज से निवेदन करते हुए कहा कि
इस महामंगल यात्रा के साक्षी बनने के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत है।- अपने परिवार, बच्चों, मित्रों को साथ लाइए।अपने अपने घर के सामने दीप जलाइए, रंगोली बनाइए।- बिनौली में पुष्प लेकर आइए, भैयाजी पर पुष्प वर्षा कीजिए। दद्दू ने कहा कि इस अवसर को हाथ से जाने न दें।
आयोजक श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंजनी नगर एवं समर्पण समूह (भारत), सकल दिगंबर जैन समाज इंदौर तथा निवेदक दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद), पश्चिम क्षेत्र ने आग्रह किया कि समस्त जिनालय, इंदौर एवं समर्पण समूह भारत आइए, अपनी उपस्थिति से इस उत्सव को महोत्सव बनाएं।