जिले में कोचिंग संस्थानों के पंजीयन के लिए प्राधिकारी नामांकित

मध्यप्रदेश कोचिंग केन्द्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम 2026 प्रभावशील

रतलाम 12 नवंबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने आदेशित किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश कोचिंग केन्द्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम 2026 अधिसूचित किए गए हैं। उक्त नियम 23 अक्टूबर 2026 से संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रभावशील हो गए हैं।
नियमों के तहत जिले में कोचिंग संस्थानों के पंजीयन के लिए क्षेत्राधिकार के अनुसार पंजीयन प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं। नगरपालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त नगरपालिक निगम अथवा उनके द्वारा नामनिर्दिष्ट अधिकारी, नगरपालिका परिषद एवं नगर परिषद क्षेत्र में संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पंजीयन प्राधिकारी निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *