फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

रतलाम 12 नवंबर । भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के मान से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज 12 नवंबर को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 219-रतलाम ग्रामीण (अ.ज.जा.), 220-रतलाम सिटी, 221-सैलाना (अ.ज.जा.), 222-जावरा एवं 223-आलोट (अ.जा.) के प्रत्येक मतदान केंद्र पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक नवीन मतदाता नाम जोड़ने तथा संशोधन एवं निरसन के दावे-आपत्तियों के फार्म प्राप्त किए जाएंगे।
इसी क्रम में आज 12 नवंबर को जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में श्रीमती राधा महंत डिप्टी कलेक्टर रतलाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की हार्डकॉपी के एक-एक सेट एवं फोटो रहित डेटा सीडी के एक-एक सेट प्रदान किए गए।
साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिले के कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1409 हो गई है। जिले में कुल 5 लाख 45 हजार 186 पुरुष मतदाता, 4 लाख 54 हजार 728 महिला मतदाता एवं 36 अन्य मतदाता इस प्रकार कुल 10 लाख 90 हजार 950 मतदाता की जानकारी प्रदाय की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *