जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली छह नए चिकित्सकों की सौगात

रतलाम 13 नवंबर । स्वास्थ्य के क्षेत्र में जावरा विधानसभा क्षेत्र निरन्तर सौगात मिल रही है। विधायक डॅा राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से क्षेत्र में छः नवीन चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। ये चिकित्सक स्कूलों व आंगनबाड़ी में सतत स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इन्ही प्रयासों में विगत दिनों क्षेत्र में 12 चिकित्सको एवं ईएनटी विशेषज्ञ की पदस्थापना हुई थी। अधोसंरचना के साथ चिकित्साकर्मियों की पदस्थापना को लेकर भी डॉ पांडेय गंभीरता से प्रयास कर रहे है। प्रयासों को सफलता भी मिल रही है।
सिविल हॉस्पिटल जावरा के सुपरवाइजर शेलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को मुफ्त इलाज व जांच की जाना है। इसके अंतर्गत 0 से 18 वर्ष के बच्चों की आंगनवाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में स्क्रीनिंग करके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल संबंधी गतिविधि जिसमे जन्म से खराबी दिल में छेद, कटे होंठ, टेडे पैर, बीमारियों में खून की कमी, टीबी, कान में दिक्कत, कमी के अंतर्गत वजन कम होना, विटामिन की कमी, कुपोषण, के कारण बच्चों के शारीरिक विकास में देरी होती है, देर से चलना बोलना जैसे कार्यो के लिए जावरा विधानसभा क्षेत्र में 6 चिकित्सकों की पद स्थापना संबंधी आदेश जारी हुए हैं।
जिसमे जावरा ब्लाक में डॉ लोकेश पाटीदार, डॉ हेमंत गौड़, डॉ वजीहा कुरैशी, डॉ बुशरा अंसारी एवं पिपलौदा ब्लाक में डॉ रंजना पटेल व डॉ प्रतीक जायसवाल की आरबीएसके चिकित्सक के रूप में पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *