अफजल कप्तान व पत्नि पर एफआईआर दर्ज

रतलाम 12 नवम्बर । रत्नेश्वर रोड पर बिना अनुमति के पेड़ काटने की सूचना मिलने पर नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने पर अफजल कप्तान व उसकी पत्नि द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने, आपत्तिजनक शब्द बोलने व जान से मारने की धमकी देने पर थाना स्टेशन रोड़ पर संबंधितों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
रत्नेश्वर रोड पर कुछ व्यक्ति बिना अनुमति के पेड काटने की सूचना 11 नवम्बर बुधवार को दूरभाष पर मिलने पर उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को संबंधित स्थल पर भेजे जाने पर पेड काटने वाले लोगो से पुछने पर बताया गया कि हम अफजल कप्तान के कहने पर पेड काट रहे है। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा पेड़ काटने की मशीन जब्त की गई। इस विषय को लेकर शाम 4.30 बजे अफजल कप्तान व उसकी पत्नि कालिका माता उद्यान जोन कार्यालय पर पंहूचकर प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा व उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ को अपशब्द बोले तथा कहा गया कि तुमने मेरी मशीन कैसै जप्त कर ली है। हमारे द्वारा बताया गया कि मशीन हमने जप्त करके रत्नेश्वर रोड पर ही रखी है जहां कार्यवाही चल रही है तब अफलज कप्तान मुझे व अनिल कुमार पारा को धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद अफलज कप्तान व उसकी पत्नि दोनो भोलेनाथ मंदिर के पास रत्नेश्वर रोड खाली स्थान पर पहुचे जहा नगर निगम के कर्मचारी मनोहर पिता नंदलाल माली (हेड माली), नारायणसिह गेहलोद (हेड माली), जितेन्द्र माली, पुष्कर सालवी उपस्थित थे। जहां पर अफलज कप्तान व उसकी पत्नि आये और वहा भी दोनो ने उक्त सभी कर्मचारियो के साथ नंगी नंगी अश्लील गाली गलोच की तथा पेड काटने की मशीन व काटी गई लकडियां जो निगम के द्वारा जप्त की जा रही थी उसे भी जप्त नहीं करने देकर शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न की गई तथा अफलज तथा उसकी पत्नि अपनी लकडी काटने की मशीन जबरदस्ती ले जाने लगे तथा जाते-जाते उक्त सभी कर्मचारियो को बोला कि अगर लकडी जप्त की तो सभी को जान से खत्म कर देगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *