राजपुरोहित महिला जागृति मंच का मधुमेह जांच शिविर सफल102 लोगों की जांच, चिकित्सकों ने दी उचित सलाह

पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने निरीक्षण कर की सराहना, डॉ. सुलोचना शर्मा ने जताई प्रसन्नता

रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा कॉलेज रोड पर निःशुल्क मधुमेह जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 102 लोगों की मधुमेह जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. लोकेन्द्र राजपुरोहित एवं डॉ. करुणा सागर राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा। चिकित्सकों ने मधुमेह से बचाव, नियमित जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जानकारी दी।
शिविर का निरीक्षण पद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने मंच के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। वहीं डॉ. सुलोचना शर्मा शिविर की सफलता एवं जनसहभागिता देखकर प्रसन्न हुईं तथा मंच के प्रयासों की सराहना की।
मंच अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित ने बताया कि मधुमेह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके प्रति जागरूकता एवं समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मंच द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में मंच अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित, सचिव श्रीमती पुष्पा राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू बाजपेई, श्रीमती भावना राजपुरोहित, श्रीमती पूर्णिमा राजपुरोहित, श्रीमती कुसुम राजपुरोहित, श्रीमती आशा राजपुरोहित, डॉ. आराधना राजपुरोहित, श्रीमती लता राजपुरोहित, श्री वासुदेव जी राजपुरोहित, श्री राजेंद्र जी राजपुरोहित, श्री कमलेश जी राजपुरोहित एवं श्री दिलीप जी राजपुरोहित सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मंच द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले चिकित्सकों, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *