परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान, नेत्रम संस्था के प्रयासों से संपन्न हुई प्रक्रिया

रतलाम। शास्त्री नगर निवासी स्व. ठाकुरदास मीतेरानी की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति मीतेरानी के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पुत्र सुरेश मीतेरानी, दिलीप मीतेरानी एवं भगवानदास मीतेरानी सहित समस्त परिजनों ने गिरधारीलाल वर्धानी एवं संजय नैनानी की प्रेरणा से मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए उनके नेत्रदान की सहमति प्रदान की।परिवार के इस संवेदनशील निर्णय से दिवंगत ज्योति मीतेरानी की स्मृति को मानव सेवा और जनकल्याण के महान कार्य से जोड़ दिया गया। उनके नेत्रों से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में फिर से रोशनी आने की उम्मीद जगी है।नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास, बड़नगर के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल तत्काल बड़नगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।इस अवसर पर हेमन्त मूणत, गिरधारीलाल वर्धानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय नैनानी, कमल खत्री, विनोद लालवानी, नवीन नैनानी, रमेश, अशोक, हरीश, मनोहर, पवन, भगवान ढलवाणी सहित परिजन एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे।परिजनों के इस प्रेरणादायी निर्णय से समाज में “नेत्रदान महादान” के संदेश को नई शक्ति मिली है। नेत्रदान के माध्यम से दिवंगत ज्योति मीतेरानी अब इस संसार में नहीं होते हुए भी दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाले का माध्यम बनेंगी।नेत्रम संस्था की ओर से परिवार के इस पुनीत निर्णय को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।संदेश: मृत्यु के बाद भी हमारी आंखें किसी की जिंदगी में उजाला कर सकती हैं। आइए, नेत्रदान का संकल्प लेकर मानवता की इस ज्योति को आगे बढ़ाएं।