विश्व मधुमेह दिवस पर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य शिविर, स्व. अश्विनी शर्मा को किया स्मरण

रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याओं की पहचान के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं कर्मचारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर में वेस्टर्न रेलवे कर्मचारी संघ के मनोहर बारोठ, अशोक तिवारी, अरविंद शर्मा, पीयूष व्यास, राजकुमार गुर्जर, जिला मंत्री अनुज शर्मा, हेमंत मिश्रा तथा मध्य प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, श्याम जॉकचंद, सोहेल खान, अविनाश पोरवाल, विनय दुबे, मनीष दीक्षित, मनोज असाटी एवं हरीश जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से लोगों को मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के प्रति सतर्क रहने और नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। अंत में निखिल मिश्रा ने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सहभागियों के प्रति आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *