दीपावली पश्चात लहसुन-प्याज मंडी में हुआ शुभ मुहूर्त, विधिवत पूजन के बाद शुरू हुई नीलामी

मुहूर्त में लहसुन ₹21,121 और प्याज ₹13,693 प्रति क्विंटल बिका

रतलाम 16 नवंबर। दीपावली पर्व के पश्चात रतलाम की थोक लहसुन एवं प्याज मंडी में सोमवार को शुभ मुहूर्त में नीलामी कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंडी परिसर में धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा-अर्चना कर नए सीजन की नीलामी प्रारंभ की गई।
शुभ मुहूर्त के अवसर पर सर्वप्रथम कंठी वाले हनुमान मंदिर में आरती की गई। इसके पश्चात कांटे वाले बाबा को चादर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात थोक अनाज मंडी प्रांगण में मां अन्नपूर्णा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं व्यापार में उन्नति की कामना की गई। शुभ मुहूर्त में प्रातः 9:30 बजे प्याज तथा 10 बजे लहसुन की नीलामी प्रारंभ हुई। इस बार सर्वप्रथम नीलामी मे बैलगाड़ी की संख्या अधिक होने से लहसुन व प्याज़ मे गोटी सिस्टम से कृषक का नाम निकलकर बोली लगाई गई।
कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की नीलामी अंतर्गत कृषक श्री प्रभुलाल जी ग्राम धराड की प्याज फर्म मोहन कमलीवाला ट्रेडर्स के श्री प्रदीप शर्मा ने रू 13693/- प्रति क्विंटल के भाव खरीदी, एवं कृषक श्री कांतिलाल जी ग्राम खेतलपुर की लहसुन फर्म श्री सांवरिया ट्रेडिंग कंपनी के श्री सतीश पाटीदार ने रू 21121/- प्रति क्विंटल के भाव खरीदी।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी मोहनलाल मुरलीवाला, मंडी सचिव श्री नरगावे, प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास, संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष नीलेश बाफना, सचिव प्रकाश जाधव, श्री रत्नपुरी लहसुन प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष रितेश बाफना, सचिव पंकज अग्रवाल, रितेश पाटीदार, रवि पाटीदार, पंकज जैन, सतीश पाटीदार, महेश माली, नारायण स्वामी, विजय पाटीदार, बालू जी धाकड़, मनीष जैन, शर्मा जी, अमित जैन, प्रदीप शर्मा, ताज मोहम्मद, बादल भाई, शफी भाई, गोपाल जैन, विनीत लूनावत, वैभव जैन, गोपाल माली, विकास पाटीदार, सौरभ राज, इब्राहिम भाई, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर सुरेंद्र भाटी, रणजीत कटारिया, मंडी प्रभारी गोपाल कोटवानी, के पी सिंह सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण , किसान बंधु, हम्मल बंधु, तुलावटी बंधु, मंडी अधिकारी व कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *