न्याय के लिये दौड़, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर – जिला न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत न्याय जागरुकता मैराथन का आयोजन किया गया

रतलाम। म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में 15 नवम्बर 2026 को न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 14 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 अंतर्गत न्याय जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे एवं श्री राकेश शर्मा, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम के द्वारा मैराथन (दौड़) हेतु उपस्थित धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उक्त मैराथन जिला न्यायालय, रतलाम से प्रारंभ होकर छत्री पुल, जिला अस्पताल, जेल रोड़, लोकेन्द्र टाकीज चैराहा होते हुए न्यू रोड़, दो बत्ती चैराहा, सज्जन सिंह स्टेचू से एसबीआई चैराहा होते हुए मित्र निवास रोड़ से जिला अधिवक्ता संघ के सभागार के पास समाप्त की गई। उक्त मेराथन में जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम श्री संजीव कटारे, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, रतलाम, समस्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता, चीफ एलडीसीएस श्री अभय शर्मा, अधिवक्ता एवं स्टाॅफ, पैरालीगल वालेंटियर्स, एनजीओ के सदस्यगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण, छात्र-छात्रएं एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जिला खेल प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र धुलिया, दुर्गा डामोर, निर्मला डामोर, दुर्गाशंकर मोयल, प्रीति चरपोटा, कृष्णगोपाल तिवारी, आयुष प्रजापत द्वारा मैराथन में एवं पुलिस एवं यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोग प्रदान किया। उक्त मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से श्री अनिल भूरिया, श्री नितिन प्रजापति, श्री पृथ्वीराज सिंह राठौड ने बालकों में प्रथम तीन स्थान तथा बालिकाओं में सुश्री सीमा डामोर, सुश्री आरती गामड़, रानी कटारा ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *