विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सौगात

स्कूलों के भवन निर्माण सहित अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर के लिए राशि स्वीकृत

रतलाम । जावरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वागीण विकास को प्राथमिकता में रखते हुए विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय निरंतर प्रयास कर रहे है। जिसमे सफलता भी मिलती जा रही है। विगत वर्षों से क्षेत्र में भवन विहीन स्कूलो के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र के 30 स्कूलों में भवन, कक्ष, फर्नीचर के लिए 30 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

उल्लेखनीय हैं कि विधायक डॉ पांडेय विगत कई वर्षों से भवन विहीन स्कूलो के भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे थे। विधानसभा सत्रों में इस मांग को उठाने के अलावा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर क्षेत्र की शेक्षिक कठिनाई से अवगत कराया था। इन प्रयासों में सफलता मिल गई है।क्षेत्र के 30 हाईस्कूल व हायरसेकंडरी स्कूलो में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, फर्नीचर, कम्प्यूटर पैनल सहित विभिन्न संसाधन के लिए 30 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। जिसमें 13 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। जिनमे हायर सेकेंडरी स्कूल ढोढर, पिपल्याजोधा, असावती, रिंगनोद, कमला नेहरू जावरा, बरखेड़ी, बालक कालूखेड़ा, सुखेड़ा, बडायला माताजी, कन्या पिपलौदा, रियावन, चिकलाना, हतनारा शामिल है, जबकि हाईस्कूल कांकरवा, मांडवी, बण्डवा, रोला, काटजू जावरा, रानीगांव, गोंदीधर्मसी, कन्या कालूखेड़ा, धामेडी, हसनपालिया, बिनोली, मामटखेड़ा, सेमलिया, नांदलेटा, बडायला चौरासी, उम्मेदपुरा व लाम्बाखोरा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *