रक्सौल– प्रतापनगर के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम 16 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों एवं छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर रक्सौल– प्रतापनगर के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05583 रक्सौल– प्रतापनगर 18 नवंबर 2026 बुधवार को रक्सौल से 10.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के मक्सी (10.28/10.30 गुरुवार), उज्जैन (11.15/11.20), नागदा(12.05/12.07), रतलाम (12.55/13.05 गुरुवार) एवं दाहोद (14.38/14.40 गुरुवार) होते हुये अगले दिन 17.00 बजे प्रतापनगर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन,बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, तथा गोधरा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *