रतलाम 16 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04673 बांद्रा टर्मिनस – छेहरटा सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को 10:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(21.15/ 21.25 मंगलवार) होते हुए अगले दिन 19:30 बजे छेहरटा पहुँचेगी।
इस ट्रेन का बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।