लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा निशुल्क डायबिटीज जांच एवं जागरूकता शिविर

रतलाम। लायंस क्लब रतलाम गोल्ड एवं संयुक्त मधुमेह जागरुकता मंच के तत्वाधान में आयोजित मधुमेह जांच शिविर का आयोजन नारायण मार्केट बाजना बस स्टैंड चौराहा पर किया गया। जिसमें अपार उत्साह से नागरिकों ने सहभागिता की। लोगों ने सहर्ष निशुल्क शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी मधुमेह जांच करवाई. यह कैंप सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक लगाया गया। वृद्ध,स्त्री, पुरुष व कुछ बच्चों ने भी शुगर जांच करवाई।
अधिकतर का परीक्षण रेंडम श्रेणी का था कुल 213 परीक्षण हुए, जिसमें से 32 लोग पहले से डायबिटिक थे,34 प्री डायबिटिक पाए गए, 16 लोग जांच में ऐसे पाए गए जिनकी शुगर अधिक थी पर वह इससे अपरिचित थे। जिन्हें उचित मार्गदर्शन देते हुए तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी गई इस दौरान परीवीक्षण के लिए पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी, मंच संरक्षक MJF ला.डॉक्टर सुलोचना शर्मा, डिस्टिक सेक्रेट्री एमजे एफ ला रवि बोथरा झोन चेयर पर्सन ला.अनीता झालीवाल, ला गोपाल जी जोशी,जन अभियान परिषद के परामर्शदाता डॉ लोकेश जैन व पार्षद कृष्ण जी सोनी भी पधारे व सराहना की. शिविर का उद्देश्य लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना व समय पर जांच करके रोग का पता लगाना है डॉक्टर लीला जोशी स्वयं ऐसे मरीजों से संपर्क करेंगी,जो प्री डायबिटिक हैं। वे मरीज सही इलाज खान-पान व्यायाम व नियमित जांच से अपनी बीमारी बिना दवाई के भी ठीक कर सकते हैं.इस आयोजन को सफल बनाने में नारायण मार्केट के मालिक रामचंद्र धाकड़,नाकोड़ा पाशर्व ट्रेडर्स के मालिक प्रकाश कटारिया व नर्स पार्वती शंकर, रीना राठौर एवं प्रिया प्रिंसे स का अभूतपूर्व सहयोग मिला. क्लब अध्यक्ष लायन संतोष जोशी द्वारा पार्षद कृष्ण जी सोनी एवं तीनों नर्स का माला पहना कर व शील्ड देकर सम्मान किया गया। प्रकाश कटारिया जी ने भी क्लब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का माला पहनकर सम्मान किया. सभी जांच कर्ताओं के लिए पेयजल व चाय की व्यवस्था भी क्लब की तरफ से रखी गई थी।
इस गतिविधि में अध्यक्षला.संतोष जोशी, सचिव ला.आरती दीक्षित, कोषाध्यक्ष कोमल पोरवाल पास्ट प्रेसिडेंट भावना राजपुरोहित,एमजेएफला सरोज ओझा, उपाध्यक्ष ला शुभांगी जोशी, ला. रानी सोनी, ला. अंजना टांक एवं ला. सरोज सोनी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *