
रतलाम । केट के प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम में जिला अध्यक्ष श्री मनोज झालानी द्वारा विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो के साथ रानी जी का मंदिर धान मंडी पर समृद्धि कलश की स्थापना की गई । मनोज झालानी, जयवंत कोठारी, महेश अग्रवाल, जय छजलानी, भगवान दास त्रिलोक चंदानी, चंद्र प्रकाश व्यास, संजय पारख, जगदीश मंत्री, गोविंद अग्रवाल, राजेश सियाल, अजय भंडारी, राजेंद्र राठौड़, विजय मालवी, अनिल पंड्या, आशीष अग्रवाल, संदीप चंडालिया, प्रकाश अग्रवाल, अंशुल जैन, शलभ अग्रवाल, रितेश वोहरा, दिलीप पावेचा, महेश बाहेती, नारायण पाटीदार, सतीश गगरानी, सत्तू मंत्री, मनजीत सिसोदिया, टिंकू शर्मा, गौरव तलेरा एवं अनेक व्यापारियों द्वारा कलश में मिट्टी अर्पित की गई।
इस मौके पर झालानी जी ने बताया कि आगामी 18 नवंबर को भोपाल में प्रदेश के 55 जिलों के कलश आएंगे। मुख्यमंत्री महोदय को कलश भेंट किए जाएंगे। संजय पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 18 नवंबर को भोपाल में प्रदेश के समस्त पदाधिकारीयो को शपथ दिलाई जाएगी।