परिजनों ने दुःख की घड़ी में लिया मानवता का अनुकरणीय निर्णय, डॉ. जी.एल. दादरवाल ने रतलाम पहुंचकर किया कॉर्निया संग्रहण

रतलाम। नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता एवं मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नेत्रम संस्था के प्रयासों से रतलाम में तीन नेत्रदान संपन्न हुए। तीनों दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों ने दुःख की घड़ी में नेत्रदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की। इन तीन नेत्रदानों से छह दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है।
पहला नेत्रदान – अशोक नागौरा
काटजू नगर निवासी स्व. अशोक नागौरा के आकस्मिक निधन के पश्चात हेमन्त मूणत एवं मनोज बोराणा की प्रेरणा से उनके पुत्र मनीष नागौरा एवं परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की।
दूसरा नेत्रदान – कमलाबाई सेठिया
मंगलम सिटी कॉलोनी निवासी स्व. रामदयाल सेठिया की धर्मपत्नी श्रीमती कमलाबाई सेठिया के आकस्मिक निधन के पश्चात सुशील मीनू माथुर की प्रेरणा से उनके पुत्र अशोक सेठिया, गोपाल सेठिया, रमेश सेठिया एवं परिजनों ने नेत्रदान का पुनीत निर्णय लिया।
तीसरा नेत्रदान – गोपालकृष्ण चौखड़ा
सीतलामाता गली निवासी स्व. गोपालकृष्ण चौखड़ा के आकस्मिक निधन के पश्चात शीतल भंसाली, आशीष काबरा, सुनील मालपानी एवं महेश भंसाली की प्रेरणा से उनके पुत्र राजेश चौखड़ा, मनीष चौखड़ा एवं परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की।
सूचना मिलते ही बड़नगर से रतलाम पहुंचे डॉ. दादरवाल
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि तीनों नेत्रदान की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. दादरवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. दादरवाल तत्काल बड़नगर से रतलाम पहुंचे और तीनों दिवंगत व्यक्तियों का कॉर्निया संग्रहण किया।
नेत्रदान की इस पुनीत सेवा के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, सुशील माथुर, गिरधारीलाल वर्धानी, आदित्य डागा, राजेश चौखड़ा, सुनील मालपानी, रितेश परवल, गुंजन बाहेती, त्रिभुवेश भारद्वाज, नरेन्द्र गिलडा सहित अन्य सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।
नेत्रदान का संदेश
नेत्रम संस्था ने आमजन से अपील की कि नेत्रदान के प्रति जागरूक बनें। मृत्यु के बाद भी हमारी आंखें किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला ला सकती हैं। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की संभावना बनती है। इसलिए नेत्रदान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।