राजेश जैन दद्दू ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट (AIJA) की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त

संगठन ने सौंपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी, समाज और पत्रकारिता जगत की हस्तियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

इंदौर । ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट (AIJA) संगठन ने श्री राजेश जैन दद्दू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और जैन समाज में हर्ष का माहौल है। आईजा परिवार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया गया कि उनके अनुभव, समर्पण और सेवाभाव से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
नियुक्ति की सूचना देते हुए संगठन की ओर से कहा गया कि राजेश जैन दद्दू समाजहित में ईमानदारी, निष्ठा और संगठन के नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। आईजा के प्रदेश महासचिव उमेश जैन ने नियुक्ति संबंधी सूचना साझा करते हुए राजेश जैन दद्दू को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
राजेश जैन दद्दू की नियुक्ति पर सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में सामाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणीन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मयंक जैन, सोना जैन, रेखा जैन श्रीफल तथा श्रीमती पुष्पा कासलीवाल सहित समाज के अनेक श्रेष्ठीजन शामिल हैं।
सभी ने आशा व्यक्त की कि राजेश जैन दद्दू अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकारिता और समाज के बीच सकारात्मक संवाद को मजबूत करने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजेश जैन दद्दू की नियुक्ति को लेकर शुभचिंतकों और समाजजनों में उत्साह है। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *