विधायक श्री मथुरालाल डामर के प्रयासों से रतलाम ग्रामीण के 20 स्कूलों को 21 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति

अतिरिक्त कक्षों सहित प्रयोगशाला फर्नीचर एवं शौचालय जैसी सुविधाओं का होगा विस्तार

रतलाम 17 नवंबर । विधायक श्री मथुरालाल डामर के प्रयासों से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के 20 स्कूलों को 21 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिससे लंबे समय से चली आ रही मांगों जैसे अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएँ, फर्नीचर, शौचालय और सुरक्षा सुविधाएँ पूरी होंगी।
इस विकास कार्य से नामली, सेमलिया, अमलेटा, कुआझागर, रतागिरी, मांगरोल, हतनारा, पलदूना, पलसोड़ा, पलसोड़ी, नगरा, लुनेरा, धराड़, पीतम नगर, भाटी बड़ोदिया, पीपलखूंटा और सेजावता सहित क्षेत्र के 20 सरकारी स्कूलों को लाभ मिलेगा।
विधायक श्री डामर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विस्तार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *