सहायक वर्ग-3 पुष्पेन्द्र बॉस निलंबित
रतलाम 17 नवंबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा कार्यालय तहसीलदार, पिपलोदा (वर्तमान संबद्ध तहसील पिपलौदा) में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी श्री पुष्पेन्द्र बॉस को शासकीय सेवा की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने तथा आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में धमकीपूर्ण व उत्तेजक संदेश प्रसारित करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री पुष्पेन्द्र बॉस द्वारा आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए संदेश मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (1) के उप नियम (एक) (दो) एवं (तीन) के विपरीत पाए जाने पर प्रथम दृष्टया उनका आचरण शासकीय कर्मचारी से अपेक्षित मर्यादित व्यवहार के प्रतिकूल अनुशासनहीनता कदाचरण एवं घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।
इसके परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उप नियम (1) के प्रावधानों के तहत पुष्पेन्द्र बॉस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला रतलाम रहेगा। श्री बॉस सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें मध्यप्रदेश मूलभूत नियमों के नियम 53 एवं अन्य प्रचलित प्रावधानों के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।