आलोट, बाजना, सैलाना एवं रतलाम विकासखंड के विद्यालयों में बनेंगे नवीन भवन
रतलाम 17 नवंबर । मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के दिशा-निर्देशों तथा स्थायी वित्तीय समिति के निर्णयों के परिपालन में, कलेक्टर सह मिशन संचालक जिला रतलाम श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्थित जीर्ण-शीर्ण शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार खुली निविदा आमंत्रित कर ‘जिला शिक्षा केन्द्र’ को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा जारी तकनीकी स्वीकृति अनुसार वित्तीय सीमा में प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिसके तहत विकासखण्ड आलोट के प्रा.वि. लोंगणी, प्रा.वि. भावगढ़, प्रा.वि. मालाखेड़ा और प्रा.वि. अरनिया, विकासखण्ड बाजना के प्रा.वि. हाण्डीखोरा, प्रा.वि. सालरापाडा, प्रा.वि. गुन्दीपाडा, ई.जी.एस. जाम्बुवानिया, प्रा.वि. छावनीकमजी, ई.जी.एस. राजापुरामाताजी, प्रा.वि. धामनिया, ई.जी.एस. कदवाल, प्रा.वि. रायपाडा, प्रा.वि. डाबड़ी, प्रा.वि. नरसिंगनाका, प्रा.वि. छावनी भाभर और प्रा.वि. सारवड में नवीन भवन बनाए जाएंगे।
इसी प्रकार विकासखण्ड सैलाना के प्राथमिक विद्यालय अल्काखेडा, ई.जी.एस. मातर, प्रा.वि. बरपटी, प्रा.वि. शिवजी का टापरा और प्रा.वि. पिण्डवारा, विकासखण्ड रतलाम के प्रा.वि. भाल्याबिड, प्रा.वि. कलोरिकला, प्रा.वि. उमरन और प्रा.वि. काण्डरवासा में भी नवीन भवन निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार जिले के चार विकासखंडों के कुल 26 जीर्ण-शीर्ण शासकीय विद्यालयों का नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा।