रतलाम 18 नवंबर । पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर वलसाड-गोरखपुर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 05062 वलसाड –गोरखपुर स्पेशल शनिवार, 21 नवंबर, 2026 को वलसाड से 22.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.35/05.45 रविवार) एवं नागदा(06.48/06.50 रविवार) होते हुये सोमवार को 05.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05061 गोरखपुर– वलसाड स्पेशल शुक्रवार, 20 नवंबर, 2026 को गोरखपुर से 14.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के नागदा (11.28/11.30 शनिवार) एवं रतलाम(12.15/12.25 शनिवार) होते हुये अगले दिन 19.35 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में एसी 3-टियर,एसी चेयर कार, स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।