

रतलाम। लायंस क्लब रतलाम गोल्ड के द्वारा अपनी रीजन व झोन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा सायं 6:00 बजे( स्थान ब्राह्मण बोर्डिंग न्यू रोड) पर आयोजित की गई।
इस आधिकारिक यात्रा में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ ला.यासमीन शेरानी एवं झोन चेयरपर्सन ला. अनीता झालीवाल जी का स्वागत ढोल धमाके के साथ किया गया, एवं उन्हें सादर मंच तक लाया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा लायन वाद के जनक मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय गान व ध्वज वंदना लायन कविता राजपुरोहित द्वारा की गई। विश्व शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
रीजन चेयरपर्सन का स्वागत अध्यक्ष संतोष जोशी के द्वारा एवं झोन चेयरपर्सन का स्वागत कोषाध्यक्ष कोमल पोरवाल के द्वारा माला पहना कर व चुनरी ओढ़ा कर किया गया. डिस्ट्रिक्ट सचिव ला रवि बोथरा का स्वागत सचिव आरती दीक्षित द्वारा दुपट्टे व माला के साथ किया गया. साथ ही रीजन टीमसे रीजन सचिव अहते शाम अंसारी ला. दिनेश शर्मा जी,ला. प्रीति सोलंकी ला. मूवीना गोरी का टीका लगाकर माला पहना कर क्लब सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
झोन चेयरपर्सन लायन कुलदीप द्विवेदी जी, ला. एमके जैनजी एवं सभी क्लब के आए हुए अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया. इस अवसर पर डीसी लायन आरती त्रिवेदी ने एक स्वागत गीत स्व स्वर गाया। अध्यक्ष संतोष जोशी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने मन की बात कही.सचिव आरती दीक्षित व कोषाध्यक्ष कोमल पोरवाल ने अपनी अपनी सचिव रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष रिपोर्ट का वाचन किया। ला. सरोज ओझा जी ने चेयर पर्सन अनीता झालीवाल जी का व्यक्तित्व परिचय दिया,व अनीता झाली वाल जी ने भी अपना उद्बोधन दिया, अपने मन की बात कही व हमें मार्गदर्शन दिया।
ला.भावना राजपुरोहित ने रीजन चेयर पर्सन ला. यासमीन शेरानी जी का व्यक्तित्व परिचय दिया इसके पश्चात शेरानी जी ने अपना उद्बोधन दिया क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब सदस्यों को नित्य नवीन सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी।
मंच पर चार गतिविधियां संपन्न की गई जिसमें
1- एक एग्जॉस्ट फैन डीसी ला. आरती त्रिवेदी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय कस्तूरबा नगर को भेंट किया गया.
2- लायन पिंकी सिंह ने पर्यावरण के अंतर्गत 100 कपड़े की थैलियां वितरित करने के लिए प्रदान की.
3- ला. शुभांगी नी जोशी एवं ला. कविता राजपुरोहित ने सरकारी स्कूल के बच्चों को आने वाली सर्दी में ऊनी मोजे व टोपी वितरण करने के लिए दिए.
4- लायन एकता शर्मा द्वारा प्रतिभावान बच्चों को (जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट का प्रदर्शन किया है) शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के चार्टर मेंबर्स को भी क्लब के द्वारा रीजन चेयरपर्सन शेरानी जी के कर कमलो से गिफ्ट प्रदान कर सम्मान किया गया जिन सदस्यों के जन्मदिन इस माह में थे उनको भी गिफ्ट प्रदान किए गए. रीजन चेयरपर्सन, झोन चेयरपर्सन एवं रीजन सचिव एहते शाम जी को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । आयोजन में पांच लकी ड्रा भी निकाले गए व विजेताओं को उपहार दिए गए । मंच संचालन उपाध्यक्ष ला. शुभांगिनी जोशी ने किया उनको भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सचिव आरती दीक्षित ने सभी को आभार व्यक्त किया। सभा समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष संतोष जोशी ने की.अंत में सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।
इस आयोजन में अध्यक्ष ला. संतोष जोशी, सचिव ला.आरती दीक्षित, कोषाध्यक्ष ला. कोमल पोरवाल, एमजेएफ ला.सरोज ओझा, एमजे एफ ला.संतोष पुरोहित, उपाध्यक्ष ला शुभांगीनी जोशी, द्वितीय उपाध्यक्ष ला. कविता राजपुरोहित, ला. पुष्पा वासन, ला.भावना राजपुरोहित, ला.आरती त्रिवेदी, ला.आशा चौधरी, ला.रेवा जोशी ला. उमा भारद्वाज, ला.रानी सोनी, ला. अंजना टांक,ला.एकता शर्मा, ला पिंकी सिंह, ला.उमा वर्मा ला. शुभी जोशी,ला दर्शना खेड़ा, ला सरोज सोनी ने सहभागिता की।